नोबेल साहित्य पुरस्कार 2026 की घोषणा
स्वीडिश अकादमी ने 5 अक्टूबर को मेडिसिन, फिजिक्स और केमिस्ट्री के पुरस्कारों के बाद साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता की घोषणा की। इस वर्ष का विजेता कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) हैं, जिन्हें शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए सम्मानित किया गया है।
ऐन कार्सन की लेखनी की विशेषताएँ
नोबेल कमेटी के अनुसार, कार्सन का साहित्य अपनी साहसिक शैली और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। वह शास्त्रीय साहित्यिक परम्परा को आधुनिक लेखन के साथ मिलाकर नई अभिव्यक्ति के रूप विकसित करती हैं। उनकी रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और समकालीन कथा का संवाद स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
जीवन परिचय
ऐन कार्सन का जन्म 1950 में टोरंटो, कनाडा में हुआ था। उन्होंने अपने साहित्यिक करियर में कविता, अनुवाद और शिक्षण को मिलाकर काम किया है। शब्दों की गहरी पड़ताल और उनके मूल (etymology) की खोज उनका लेखन आधार रही है।
मुख्य कृतियाँ
- Eros the Bittersweet (1986)
- Glass, Irony, and God (1995)
- Autobiography of Red: A Novel in Verse (1998)
- The Beauty of the Husband (2001)
- Nox (2010)
- Float (2016)
- Wrong Norma (2024)
इन पुस्तकों में शास्त्रीय और आधुनिक साहित्य के बीच पुल बनाते हुए नई शैली स्थापित की गई है। विशेष रूप से ‘Autobiography of Red’ में प्राचीन यूनानी कवि स्टेसिकोरस के मिथकीय पात्र को आधुनिक संदर्भ में पुनः प्रस्तुत किया गया है, जबकि ‘The Glass Essay’ में कविता, कथा और साहित्यिक आलोचना की सीमाएँ धुंधली हो जाती हैं।
नोबेल कमेटी का मूल्यांकन
कमेटी ने बताया कि कार्सन ने शास्त्रीय और आधुनिक साहित्य को अलग रखने के बजाय दोनों के बीच संवाद स्थापित किया। उन्होंने कविता, कहानी, निबंध, अनुवाद और अन्य कला रूपों की सीमाओं को पुनः परिभाषित किया, जिससे समकालीन साहित्य के लिए नई संभावनाएँ उत्पन्न हुईं।
No comments:
Post a Comment