Breaking news

पारंपरिक डिग्रियों पर एआई स्किल भारी

By |


कॉलेज से निकलने वाले युवाओं के लिए अब केवल डिग्री नौकरी की गारंटी नहीं रह गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ऑटोमेशन के तेजी से बढ़ते असर के बीच कॉरपोरेट जगत ने हायरिंग के तरीके पूरी तरह बदल दिए हैं। टेक, फाइनेंस और कंटेंट सेक्टर की शीर्ष कंपनियां अब उम्मीदवारों के सीवी पर कॉलेज के नाम के बजाय उनके व्यावहारिक कौशल, कोडिंग क्षमता, डेटा समझ और एआई टूल्स के इस्तेमाल को प्राथमिकता दे रही हैं।

​हालिया ट्रेंड्स से साफ है कि रूटीन और बेसिक कोडिंग जैसे शुरुआती स्तर के काम अब ऑटोमेशन के जरिए पूरे हो रहे हैं। इसके चलते फ्रेशर्स के सामने खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान बाजार में सिर्फ थ्योरी पर निर्भर रहने वाले युवाओं के लिए प्लेसमेंट मुश्किल हो रहा है, जबकि प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे क्षेत्रों में महारत रखने वाले युवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है।

No comments:

Post a Comment